फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मशकूर उस्मानी को प्रत्याशी बनाए जाने से चिढ़े भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी को दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इसकी खबर यहां आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस एवं मशकूर की आलोचना शुरू कर दी है।
भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि जिन्ना समर्थक मशकूर को टिकट देकर कांग्रेस ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। एएमयू में रहते हुए मशकूर ने जिन्ना का समर्थन कर माहौल खराब किया था। वह देश विरोधी है। चुनाव में मशकूर उस्मानी कहीं नहीं ठहर पाएंगे, सभी हिंदुओं को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशकूर जैसे लोगों के कारण ही एएमयू में अनुसूचित जाति-जनजाति को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने कहा कि मशकूर उस्मानी को कहां भेजना है, यह हिंदू मतदाताओं को पता है। वह इनके ठिकाने पर भेज देंगे और मशकूर ढूंढे नहीं मिलेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि मशकूर को टिकट देकर कांग्रेस ने अपनी मानसिकता स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें