118- तालानगरी में अमित शाह की रैली वाले आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिप
- फोटो : CITY OFFICE
तालानगरी में 30 दिसंबर को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली की तैयारियों का रविवार को एसडीएम कोल संजीव ओझा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने जायजा लिया। साथ ही जवां में बैठक कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए गए।
30 दिसंबर को तालानगरी में गृहमंत्री अमित शाह की रैली प्रस्तावित है। भाजपाई इस रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में लगे हैं। आयोजन स्थल पर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमंत राजपूत, एसडीएम कोल संजीव ओझा, सीओ द्वितीय मोहसिन खान आदि आयोजन स्थल पर पहुंचे।
यहां तैयारियों को परखने के बाद जिलाध्यक्ष जवां पहुंचे। जहां बरौली विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रैली को सफल बनाने के लिए हर सहयोग की अपील की गई। यहां जिला मंत्री ठा. सुरेश सिंह भी मौजूद रहे।