जयगंज रोड पर रविवार को दिनदहाड़े कई बाइकों पर सवार युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया। युवकों ने आते-जात
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के जयगंज बाजार में दिनदहाड़े कई बाइकों पर जा रहे युवकों द्वारा फायरिंग करते हुए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसमें युवक बेवजह हंगामा करते व हवाई फायरिंग करते जा रहे हैं। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, कुछ लोगों के हरकत में आते ही ये बाइक सवार गलियों में होकर गायब हो गए। खबर पर इलाका पुलिस भी हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की मदद से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पहचान कराने का प्रयास हो रहा है कि ये युवक कौन थे और क्यों ऐसा किया।
पता चला है कि दर्जन भर बाइकों पर बीस से ज्यादा युवक सासनी गेट चौराहे से जयगंज की ओर बाइकों पर तेजी से निकले हैं और फिर बेवजह हंगामा करते हुए जयगंज में 35 नंबर स्कूल के पास एक-दो राउंड हवाई फायरिंग की है। बाद में सब्जी मंडी के पास भी हवाई फायर किए हैं। सासनी गेट पुलिस के अनुसार सीसीटीवी देखकर लोगों से इन युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।