मां गायत्री देवी के अनुसार, बादल ने बताया कि उसे चोट और सूजन है लेकिन अब वह पहले की तुलना में ठीक है। जेल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। बादल ने ये भी बताया कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है। 10-15 दिन में रिहाई की सूचना आ सकती है।
घुसपैठ के आरोप में पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद बरला गांव निवासी युवक बादल पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले की जानकारी खुद बादल ने फोन के जरिये अपने परिजनों को दी है। इसके बाद से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी युवती से ऑनलाइन प्रेम में पागल होकर बेटा 2024 में उससे मिलने अवैध तरीके से पाकिस्तान चला गया जहां वह पकड़ा गया था। उसे एक साल कैद की सजा मिली है। मंगलवार को लाहौर सेंट्रल जेल से बेटे का फोन आया था। उसने बताया कि जेल में बंद कैदियों ने मिलकर मुझ पर जानलेवा हमला किया और खूब मारा-पीटा। पिता के अनुसार, बादल पर जेल में हमले की यह तीसरी घटना है। पाकिस्तान मूल के एक हमलावर ने अपना नाम सर्वजीत कौर बताया है। उसने भारत के खिलाफ अपशब्द भी कहे। बाद में जेल प्रशासन ने बादल को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया।
मां गायत्री देवी के अनुसार, बादल ने बताया कि उसे चोट और सूजन है लेकिन अब वह पहले की तुलना में ठीक है। जेल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। बादल ने ये भी बताया कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है। 10-15 दिन में रिहाई की सूचना आ सकती है। पिता कृपाल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर तक बादल रिहाई संभावित है। परिवार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार से अपील की है कि बादल की सुरक्षा सुनिश्चित कर उसे जल्द भारत वापस लाया जाए।