फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बैनर-पोस्टर व होर्डिंग हटाए, 22500 रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 23 Nov 2026 04:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने अभियान चलाया। टीम ने बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी हटवाए। अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 22,500 रुपये जुर्माना वसूला। 
विज्ञापन
जुर्माना रसीद देते अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्य - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को तस्वीर महल चौराहे से नौरंगी लाल इंटर कॉलेज रोड तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी हटाए गए। अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने 22,500 रुपये जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी तपस्या यादव के नेतृत्व में चले अभियान में कर अधीक्षक उपेंद्र वर्मा, एसएफआई केके सिंह, सुपरवाइजर शहजाद और प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने से बचने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। जब्त सामान वापस नहीं किया जाएगा। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें