न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
परिजनों की डांट से नाराज होकर दिल्ली जा रही एक किशोरी को हेल्प लाइन की सूचना पर स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया गया। परिजनों को सूचना देकर अलीगढ़ बुलाया गया है। फिलहाल किशोरी को चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया गया है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा के अनुसार शनिवार को हेल्प लाइन प्रयागराज की सूचना पर महाबोधि एक्सप्रेस के एक कोच में सवार किशोरी को उतार लिया गया। किशोरी ने खुद को रानी मंडी, प्रयागराज का रहने वाला बताते हुए कहा है कि उसे परिजनों ने डांट दिया था। इस पर नाराज होकर वह ट्रेन में सवार हो गई थी। किशोरी के परिजनों को फोन पर सूचना देकर उन्हें अलीगढ़ बुलाया गया है। संवाद