फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएनएम निहा खान रिहा, नौकरी बहाली के लिए जाएगी हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर पीएचसी में कोरोना वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी एएनएम निहा खान को शनिवार सुबह जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। निहा ने इस मामले में तीन दिन पहले न्यायालय में समर्पण किया था और शुक्रवार को जमानत मंजूर होने के साथ देर शाम रिहाई आदेश जिला कारागार पहुंच गया था। इधर, निहा खान अब नौकरी बहाली के लिए हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वाकया 29 मई को सुर्खियों में आया था, जब शिकायत मिली थी कि जमालपुर पीएचसी के कूड़ेदान में कोरोना वैक्सीन को फेंक दिया गया है। लोगों का आरोप था कि एएनएम निहा खान वैक्सीनेशन के दौरान सिरिंज तो चुभाती हैं, लेकिन टीका कूड़ेदान में फेंक देती हैं।
इस मामले में सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की तलाश के बीच तीन दिन पहले निहा ने सीजेएम न्यायालय में समर्पण किया। शुक्रवार को निहा के अधिवक्ता की ओर से सीजेएम न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई, जिसे मंजूर कर लिया गया है और देर शाम रिहाई आदेश भी जिला कारागार पहुंच गया। शनिवार सुबह 7 बजे निहा को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

निहा के अधिवक्ता इरफान गाजी ने बताया कि निहा रिहा होने के बाद पहले अपने घर चली गई है। मगर इस मामले में अब निहा की नौकरी बहाली का प्रयास किया जाएगा। अगर स्वास्थ्य विभाग ने बात नहीं मानी तो हाईकोर्ट जाया जाएगा। अधिवक्ता की दलील है कि निहा के साथ वहां तैनात एक अन्य डॉक्टर आफरीन को निलंबित किया गया था। उन्हें बहाल कर दिया गया है। निहा पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। इसलिए नौकरी बहाली उसका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें