न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के नगला मसानी धोबी घाट इलाके में रविवार सुबह ट्रांसफारमर के नीचे लगे कूड़े के ढेर पर करंट से चिपककर दो पशुओं की मौत हो गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। शाम तक इलाके के लोगों को आपूर्ति न मिलने पर परेशानी हुई तो लोगों ने जानकारी जुटाई।
जब जानकारी हुई तो इलाके के पार्षद के पास पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पार्षद ने रात करीब 9 बजे आपूर्ति शुरू कराई और कूड़े के ढेर पर मिट्टी आदि डलवाकर वहां से गंदगी साफ कराई।
उस दौरान ट्रांसफारमर में भी ब्रेक डाउन हो गया था। जब शाम को लोगों को आपूर्ति बाधित होने का कारण पता चला तो लोग यह कहते हुए हंगामा करने लगे कि पहले यहां से गदंगी हटवाई जाए। तब आपूर्ति शुरू की जाए। अन्यथा फिर पशुओं की मौत हो गई। इस पर पार्षद ने वहां मिट्टी डलवाकर सफाई कराई। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।