फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अंडला के राशन डीलर की दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन दिए जाने और उसके मुआवजे को लेकर चर्चा में आए अंडला के कोटेदार की राशन की दुकान शनिवार को सील कर दी गई।
विज्ञापन

डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक मौका मुआयना करने पहुंची तो दुकान बंद मिली। जानकारी पर कोई उचित कारण नहीं बताया गया। स्थानीय लोगों ने राशन वितरण को शिकायत की थी। इसके बाद कोटेदार को दो दिन का नोटिस देकर दुकान सील करा दी गई है। दो दिन में अगर कोटेदार प्रेमशंकर शर्मा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनका कोटा निरस्त कर दुकान किसी और को आवंटित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के बाद कोटेदार का कहना था कि उनका जमीन अधिग्रहण से कोई लेना देना नहीं था लेकिन उनकी झूठी शिकायतें करा कर कार्रवाई की गई है। गौर हो कि इस कार्रवाई को जमीन अधिग्रहण के सिलसिले से जोड़ कर देखा जा रहा है, लेकिन कोटेदार ने कहा है कि उसका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें