फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: सर्वाइकल कैंसर का टीका है, पर ज्यादातर महिलाओं को पता नहीं

विज्ञापन
जीवन हॉस्पीटल में स्वास्थ जांच शिविर में मरीजों को देखती डा. दिव्या चौधरी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दुनिया में सिर्फ एक प्रकार का कैंसर है, जिसका टीका मौजूद है। वह है सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुख का कैंसर)। लेकिन अधिकांश महिलाएं इस टीके से अनजान हैं जबकि इससे बहुत बड़े खतरे से बचा जा सकता है क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर के बाद सबसे ज्यादा महिलाएं इसी कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

यह बात महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी ने बृहस्पतिवार को विष्णुपुरी स्थित जीवन हॉस्पिटल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आई महिलाओं को बताई। शिविर में 120 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. दिव्या चौधरी ने कहा कि भारत में प्रतिदिन 200 महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो जाती है। इस कैंसर की रोकथाम करने वाला यह टीका 2300 रुपये से लेकर 3200 रुपये तक में उपलब्ध है। यह 9 से 45 वर्ष के बीच किसी भी उम्र में लगवाया जा सकता है। हालांकि इसको जितना जल्दी लगवा लिया जाए, उतना ही बेहतर होता है। इसके अलावा शिविर में महिलाओं में खून की कमी सहित उनकी गर्भावस्था संबंधी समस्याओं की जांच की गई और परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. नुसरत, आशा शर्मा, मुकेश कुमार, अंजू सक्सेना, पूनम, रानी शर्मा, रुबेका पीटर आदि मौजूद थीं।
अमर उजाला का यह शिविर सराहनीय था। इसमें सामान्य परामर्श से अलग बहुत कुछ समझने को मिला
- रेखा सिंह, सिंघौली
शिविर में पोषण संबंधी परामर्श दिया गया है, जो बहुत ही उपयोगी है। ऐेसे शिविर अन्य जगह भी होने चाहिए
- नीलम, पीएसी
सर्वाकल कैंसर के टीके के बारे में पता नहीं था। जबकि यह हर बच्ची के अभिभावक को जानना जरूरी है
- प्रिया, साईं विहार
शिविर में जो महिलाएं आईं, उनमें अधिकांश में विटामिन डी की कमी पाई गई है। गांव की महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। महिलाओं को पोषण संबंधी परामर्श और उपाय भी बताए गए हैं। साथ ही गर्भावस्था संबंधी समस्याओं की भी जांच की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिव्या चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें