अमर उजाला कार्यालय में दोपहर तीन बजे तक शिविर लगा हुआ है। इसके लिए आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ लाना होगा।
छात्राओं और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का एक शानदार अवसर अमर उजाला ने उपलब्ध करा रहा है। अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और अभी तक लर्निंग लाइसेंस नहीं बना है तो आप आज अमर उजाला के रामघाट रोड स्थित तालानगरी कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में दोपहर तीन बजे तक शिविर लगा हुआ है। इसके लिए आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ लाना होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है। फीस मौके पर ही आवेदक को जमा करना होगा।
यह है प्रक्रिया
आरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने बाद और छह महीने से पहले आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को आरटीओ कार्यालय में आकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद डीएल जारी होगा।