फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बेगमबाग में घटिया पाइप डालने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला बेगमबाग में माली वाली गली में पानी की सप्लाई को डाली जा रही पाइप लाइन में घटिया पाइप डालने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा।
वार्ड संख्या 59 के पार्षद दीपू शर्मा एवं उनके पति मनोज शर्मा का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन में मानकों के विपरीत पाइप डाले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइप की गुणवत्ता बेहद खराब है। पाइप लाइन में जिस कंपनी के पाइप डाले जा रहे हैं वह फर्जी है। पाइप लाइन भी बेहद कम गहरायी पर डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में पवन मिश्रा, धर्मेंद्र, बालेंदु सैनी, रामकिशोर, गुलजारी लाल, रविकांत, रामअवतार, रेखा, कमलेश, सरोज, पुष्पा, ममता, विमलेश आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें