न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा के अनुसार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सुबह नौ बजे सर्किट हाउस से राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने जाएंगे। वहां से वापसी में सर्किट हाउस में 10:40 बजे उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं 11:15 बजे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर 01:30 बजे छेरत जाएंगे और तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह बुधवार को हाथरस में भाजपा कार्यालय गोशाला रोड, हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 09:45 बजे भाग लेंगे। संवाद