न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर खेली गई स्व. शांति प्रसाद माहेश्वरी मेमोरियल सीरीज के अंतिम मैच में अलीगढ़ टाइटंस ने अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली।
एकेडमी की टीम 69 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष जादौन ने 18 रन बनाए। कोई बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुंच सका। टाइटंस के गेंदबाज धैर्य माहेश्वरी व आयु राठौर ने तीन-तीन व आशीष माहौर ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी टाइटंस की टीम ने सात विकेट खोकर 18.2 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरव वार्ष्णेय ने 20 रन व आयुष वार्ष्णेय ने 13 रन बनाए। एकेडमी के
गेंदबाज चिराग वार्ष्णेय ने तीन व उत्कर्ष जादौन ने दो विकेट झटके। धैर्य को मैन ऑफ द मैच व चिराग को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। लकी कुमार मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशीष माहौर, गेंदबाज धैर्य माहेश्वरी, विकेटकीपर वंश यादव, क्षेत्ररक्षक अनमोल वार्ष्णेय चुने गए।
अंपायरिंग सुमित चौधरी, माधव गुप्ता, स्कोरिंग वैभव वार्ष्णेय ने
की। मुख्य अतिथि मनोज गोयल और सुरेश कुमार माहेश्वरी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सितांशु माहेश्वरी, डॉ. पर्व सक्सेना, प्रशांत माहेश्वरी, रविंद्र जैन, विशाल सक्सेना, अजय शर्मा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।