पिछले साल के मुकाबले मार्च महीने में छह करोड़ रुपये अतिरिक्त मुनाफा कमाकर अलीगढ़ डिपो ने मंडल में पहला और प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। अलीगढ़ डिपो की उपलब्धि पर प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बधाइयां प्रेषित की हैं।
जल्द ही एआरएम वीके शुक्ला को प्रोत्साहित भी किया जाएगा, जबकि बुद्धविहार डिपो मुनाफे के मामले में प्रदेश में 28वें नंबर पर आया है। कासगंज 11वें, एटा 12वें और हाथरस 23वें स्थान पर आया है।
अलीगढ़ डिपो की तकरीबन 113 बसों ने पूरे मार्च महीने में छह करोड़ 16 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले साल इस डिपो ने 16 लाख रुपये मुनाफा कमाया था। एक साल में सीधे छह करोड़ रुपये अतिरिक्त लाभ कमाने पर अलीगढ़ डिपो ने पूरे प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की है।
इस पर उच्चाधिकारियों ने उन्हें प्रोत्साहन संदेश प्रेषित किया है। जल्द ही एक समारोह में एआरएम वीके शुक्ला को सम्मानित भी किया जाएगा, जबकि मंडल के अन्य डिपो की तरफ देखें तो बुद्धविहार डिपो में 67 लाख रुपये मुनाफा कमाकर प्रदेश में 28 वां स्थान प्राप्त किया है।
अलीगढ़ का ही नरौरा डिपो 27 और अतरौली डिपो 42वें स्थान पर आया है, जबकि कासगंज 11, एटा 12 और हाथरस 23 वें स्थान पर आया है। आरएम मो. परवेज खान ने बताया कि एआरएम वीके शुक्ला के निर्देशन में अलीगढ़ डिपो ने अच्छा काम किया है। जल्द ही डिपो को प्रोत्साहित किया जाएगा।