फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ चैंपियंस ने छह रन से जीता मैच

विज्ञापन
जीत के बाद खुशी मनाते अलीगढ़ चैंपियंस के खिलाड़ी। विज्ञाप्ति - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. आदित्य कुमार शर्मा मेमोरियल त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के उद्घाटन मैच में अलीगढ़ चैंपियंस ने छह रन से मैच जीत लिया। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर खेले गए मैच का उद्घाटन समाजसेवी आकाश सक्सेना ने टॉस कराकर किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। अलीगढ़ सुपर स्टार के गेंदबाज निकुंज माहेश्वरी ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर स्टार ने शानदार शुरुआत की। लेकिन चैंपियंस के गेंदबाज पृथ्वी वार्ष्णेय ने शानदार गेंदबाजी से मैच पलट दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।
सुपर स्टार की पूरी टीम 17.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पृथ्वी ने चार विकेट चटकाए। प्रशांत गुप्ता ने दो विकेट झटके। पृथ्वी वार्ष्णेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लकी को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। भूरी सिंह जादौन व अखिलेश कुमार शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंपायरिंग हर्ष शर्मा और अमन वर्मा ने की स्कोरिंग मयंक शर्मा ने की। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, भूपेंद्र सिंह जादौन, रविंद्र जैन, विशाल सक्सेना, आकाश सक्सेना, अजय शर्मा, देव शर्मा, प्रभात शर्मा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें