अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला बाईपास पर शराब के नशे में सफारी कार दौड़ा रहे युवक ने सड़क किनारे लगी रेडी वालों को रौंद दिया। जिसमें सब्जी कचौड़ी बेचने वाले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सफारी कार सवार युवक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।
बन्नादेवी इलाके के बरौला बाईपास पर विनोद नाम का व्यक्ति सब्जी कचौड़ी की धकेल लगाता था। जहां हर रोज की तरह वह अपने ग्राहकों के साथ व्यस्त था। जहां उसका एक भतीजा भी मिलने आया हुआ था। कि तभी एक सफारी सफेद रंग की कार तेज गति से आई और उसकी धकेल में आकर घुस गई।
जिसमें धकेल स्वामी विनोद व अन्य गंभीर चोटिल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का उपचार जारी है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली।
बताया जा रहा है कि कार सवार युवक नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।