फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गिरफ्तार चिटफंड कंपनी डायरेक्टर पर अलीगढ़ में भी दर्ज है मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के कई राज्यों में चिटफंड कंपनी खोलकर धन दोगुना करने के नाम पर 800 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार चिटफंड कंपनी डायरेक्टर पर अलीगढ़ में भी मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी की खबर पर यहां उसकी कंपनी से करीब 25 करोड़ की ठगी का शिकार हुए लोगों ने राहत महसूस की है और अब उसे यहां के मुकदमे में तलब कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
विज्ञापन

थाना भाटपारा छत्तीसगढ़ की पुलिस ने दिल्ली से चिटफंड कंपनी सनसाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर वकील सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है। उस पर देश भर से 800 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप कंपनी में धन जमा कर दोगुना करके देने के नाम पर है। इधर, यहां वकील सिंह बघेल, उसकी पत्नी उर्मिला, मुकेश, बनवारीलाल सहित 10 लोगों पर बन्नादेवी में 12 जून 2016 को मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसएसपी के निर्देश पर यह मुकदमा बरौला बाईपास के लाल सिंह ने दर्ज कराया था, जिसमें कंपनी के रामघाट रोड के एक्सिस बैंक एचएम कांप्लैक्स स्थित कार्यालय में चिटफंड कंपनी खोलकर धन दोगुना कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का आरोप था। मुकदमे में 50 लाख से अधिक ठगी का।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले भर से करीब 25 करोड़ की ठगी का आरोप है। इसमें कुछ आरोपी पूर्व में जेल गए, जिनकी जमानत खारिज हुई। वहीं पुलिस ने वकील सिंह आदि के खिलाफ फरारी में चार्जशीट दायर कर दी। इधर, अब अलीगढ़ में पैरवी कर रहे लाल सिंह आदि ने उसे न्यायालय के जरिये यहां तलब कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें