आज में जलकर राख हुई निजी बस को हटाने के लिए जब पुलिस ने क्रेन को मौके पर बुलाया तो सवारियों ने बस को हाईवे से नहीं हटाने दिया और वे क्रेन के आगे आ गए। यात्रियों का कहना था कि बस स्टाफ किराया लेकर चला गया है उनका सारा सामान जल गया है। अब कैसे वे पानीपत तक जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और उन्हें दूसरे वाहनों में बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया।