फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नेपाली करेंसी सहित 80 हजार का माल बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
जीआरपी पुलिस की गिरफ्तार में चोरी के आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली कानपुर रूट की ट्रेनों में चोरी और लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर रविवार को अलीगढ़ जीआरपी ने दबोच लिए। आउटर से दबोचे गए इन चोरों के पास नेपाली करेंसी सहित 80 हजार रुपये का माल बरामद हुआ। दोनों को सोमवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशन के आउटर पर गश्त दे रही थी। तभी रात 10.40 बजे दो युवक बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पूछताछ में उनकी पहचान पंकज शुक्ला पुत्र प्रेमनाथ शुक्ला निवासी केशव नगर, थाना मडिय़ांव, लखनऊ और सुनील पुत्र आशाराम निवासी ग्राम भटपुरा, बेवर, मैनपुरी के तौर पर हुई। उनके पास से चोरी के मोबाइल, लेपटाप, टैबलेट, तीन अंगूठी व 3200 नेपाली करेंसी, 5230 रुपये, सात कलाई घड़ी, कपड़े व कॉस्मेटिक सामान से भरा बैग आदि बरामद हुआ। उन्होंने आउटर पर ट्रेनों के रुकने के दौरान स्लीपर व जनरल डिब्बों में यात्रियों के बैग, पर्स, सामान आदि चोरी व लूट करने की वारदात कुबूल कीं। दोनों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोइन खान, एसआई सुरेश चंद, कांस्टेबल मनोज कुमार, हेमंत कुमार, ललित कुमार, पंकज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें