फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 16 नये कोरोना मरीजों सहित जिले में 793 पहुंची संख्या

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस जिले में हर दिन अपने पैर तेजी से पसार रहा है। सोमवार को 16 नये मरीज सामने आए। अब तक कुल संख्या 793 पहुंच गई है। इनमें से 287 सक्रिय मरीज हैं और 481 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची जारी होने बाद देर रात को मरीजों को लक्षणों के आधार पर कोविड एल-1 और एल-2 अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया। पुलिस मरीजों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुटी रही। संक्रमित लोगों के घर के 250 मीटर परधि को आज यानी मंगलवार को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ बीपी कल्याणी के मुताबिक सोमवार को सामने आए मरीजों में सुरेंद्र नगर निवासी 57 वर्षीय महिला, मैलरोज बाईपास देहली गेट निवासी 57 वर्षीय पुरुष, विष्णुपुरी निवासी 28 वर्षीय महिला, गंगा एंक्लेव विष्णुपुरी निवासी 37 वर्षीय पुरुष, गंगा विहार कालोनी निवासी 31 वर्षीय महिला, अवतार नगर की 45 वर्षीय महिला, अवतार नगर का ही 18 साल का युवक, छर्रा के धनसरी रोड निवासी 57 वर्षीय पुरुष, किन्वाह निवासी 33 वर्षीय पुरुष, राठौर बगीची, महेंद्र नगर निवासी क्रमाश: 66 और 50 वर्षीय दो पुरुष, राठरोई मंझौला निवासी 38 वर्षीय पुरुष, अतरौली के औरनी निवासी 28 वर्षीय महिला, जवां के कासिमपुर पावर हाउस कालोनी निवासी 24 वर्षीय पुरुष, वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती गंगीरी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, किशोर नगर, आईटीआई रोड निवासी 50 वर्षीय पुरुष संक्त्रस्मित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को लक्षणों के आधार पर कोविड एल-1 और एल-2 में भर्ती करने की प्रक्रिया देर रात खबर लिखे जाने तक जारी रही। सीएमओ के मुताबिक संक्रमितों के घर की 250 मीटर परधि को सील किया जाएगा। इसके साथ ही उनके घर और इलाकों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
नौ जुलाई की सूची से दो नाम हुए दोहराए, स्वास्थ्य विभाग में खलबली
सोमवार देर रात को कोविड मरीजों की सूची बनाते समय कर्मचारी से एक भूल हो गई। गलती से उसने नौ जुलाई को संक्रमित मिले एलआईजी, विकास नगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, इन्हीं के परिवार की एक 30 वर्षीय महिला का नाम भी सोमवार की सूची में शामिल कर दिया। जबकि टेस्ट रिपोर्ट में 16 संक्रमित सामने आए थे। इसको लेकर विभाग में खलबली मच गई। काफी देर की माथापच्ची के बाद अधिकारियों को यह गलती पकड़ में आई, जिसे देर रात को सुधारते हुए नई सूची जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें