फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टीके से वंचित रह गए राज्य बीमा चिकित्सालय के 52 स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के तीन चिकित्सक सहित 52 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने से वंचित रह गए। टीका लगवाने के लिए अस्पताल के सीएमएस ने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास गुहार लगाई है।
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में तीन चिकित्सक सहित 52 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने से वंचित रह गए। शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने के लिए निर्धारित अवधि समाप्त हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 4 दिसंबर 2020 से लेकर 17 फरवरी 2021 के बीच में कई बार सीएमओ आफिस में संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेल पर लाभार्थियों का ब्योरा भी भेज दिया गया, लेकिन टीकाकरण के लिए बनाए गए पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि डाटा समय से नहीं आया। इसकी वजह से स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ। अब हमारे पास डाटा है। वंचित लोगों को टीका लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर टीका नहीं लगता है तो 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाने का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें