फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना से 50 संक्रमित मिले, 97 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अब संक्रमित होने वालों से ज्यादा संख्या कोरोना वायरस को पराजित करने वालों की है। जांच रिपोर्ट में 50 लोग संक्रमित मिले हैं तो 97 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में कोरोना से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 8618 हैं, जबकि 7824 लोग निरोग होकर सामान्य जीवन में लौट आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 756 है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में सोमवार को 50 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एसपी ट्रैफिक कार्यालय के 4 जवान चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांधीनगर, भिनौली अकराबाद, किशनपुर, निरंजनपुरी, वरुण हॉस्पिटल, वसंत विहार कॉलोनी एवं रघुवीरपुरी के दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें