Aligarh: 42 PAC personnel corona infected
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। पीएसी के 42 कर्मचारियों समेत जिले में कुल 105 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रात करीब सवा दो बजे संक्रमितों की सूची जारी की गई। जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1601 तक पहुंच चुकी है।
जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 38 वीं वाहिनी पीएसी में 600 कर्मियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 42 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि पीएसी के 42 कर्मचारियों के अलावा अमीरनिशा टावर, थाना क्वार्सी, रॉयल होम्स तालानगरी, इगलास, अतरौली, छर्रा, चंडौस, खैर, अकराबाद सहित पूरे जिले में कुल 105 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देररात तक संक्रमितों के संपर्कियों की तलाश कर रही थीं। साथ ही मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है।