फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बिजली विभाग के कैशियर को गोली मार 3.5 लाख लूटे

Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
महानगर में बदमाशों ने सोमवार को आईटीआई रोड पर दिनदहाड़े बिजली विभाग के कैशियर को गोली मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान मची भगदड़ में वे करीब साढ़े चार लाख रुपये नहीं ले जा पाए। ऐन मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस की घेराबंदी के चलते उनमें से एक बदमाश को बाइक सहित धर दबोचा गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएसपी व बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उनकी पहल पर घायल कैशियर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट में शामिल बाकी दो बदमाशों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है।
 गूलर रोड बिजलीघर पर हरदुआगंज बगीची निवासी रितुराज शर्मा बतौर कैशियर तैनात है। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अपने साथी कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार निवासी बीमा नगर सूत मिल के साथ बाइक से दिन भर के कलेक्शन का करीब आठ लाख रुपये एक पॉली बैग में रखकर किशोर नगर स्थित तृतीय खंड के अपने कार्यालय जमा कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

रुपये लेकर खुद रितुराज बाइक पर पीछे बैठा था। बताते हैं, दोनों जैसे ही आईटीआई रोड पर जुपीटर लॉज के सामने पहुंचे, लाल पल्सर सवार तीन बदमाश उनके करीब आए। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया। रवि ने जब बाइक नहीं रोकी तो उन्हाेंने लात मारकर बाइक गिरा दी। दूसरी तरफ, बाइक गिरते ही रितुराज रुपयों का बैग लेकर सड़क के पास एक कन्फेक्शनरी दुकान की ओर भागा। मगर भगदड़ में उसके हाथ से रुपयों का बैग गिर कर फट गया। नोटों की गड्डियां सड़क पर फैल गईं।
इस पर रितु ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख एक बदमाश ने कैशियर पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली रितुराज के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच, बदमाश सड़क पर पड़े करीब साढ़े तीन लाख रुपये की गड्डियां लेकर रिसाल सिंह नगर की ओर भाग खड़े हुए।
शोर सुनकर आईटीआई चौकी के पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। उन्होंने भागते हुए एक बदमाश को बाइक सहित धर दबोचा। फिर घायल रितुराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी लव कुमार व विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसओ बन्नादेवी विनोद कुमार ने बताया, रितुराज की तहरीर पर गोली मारकर आठ लाख रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार निवासी पिलखना, अकराबाद बताया गया है, जबकि फरार दो अन्य बदमाश पप्पी और सोनू हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- घटना गंभीर है। पकड़े गए बदमाश की मद्द से उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। इसके लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
-लव कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें