फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

विज्ञापन
गांधी पार्क पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पप्पी यादव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
साल की शुरुआत में 20 जनवरी को गांधीपार्क क्षेत्र के गांव बोरना पीएसी के गेट के सामने पेट्रोल पंप मैनेजर से हुई 6.52 लाख रुपये की लूट में फरार 25 हजार का इनामी पप्पी यादव को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को मंगलवार सुबह यह सफलता याकूतपुर पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान मिली। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांधी पार्क थाना इंस्पेक्टर सुधीर कुमार धामा के मुताबिक 20 जनवरी को बारहद्वारी निवासी कारोबारी प्रशांत अग्रवाल के बौनेर मोड़ स्थित दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के मैनेजर कुंजलपुर निवासी जगमोहन अग्रवाल और पंप कर्मी बबलू कश्यप से पंप से करीब 800 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने 6.52 लाख की लूट की थी। वारदात में पप्पी यादव पुत्र साधु सिंह निवासी हुसैनपुर, सिकंदराराऊ, हाथरस का नाम सामने आया। बदमाशों पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार सुबह 11 बजे करीब पुलिस को पप्पी के याकूतपुर पुलिया के पास लूट के इरादे से बैठे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे दबोचने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सूझबूझ के साथ दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 3 कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में धनीपुर चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार, राहुल कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठी, अनुज कुमार, ऋतुराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें