कोरोना वायरस का कहर जारी है। अतरौली सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी सहित 22 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। धनीपुर मंडी के पांच, डोरीनगर और खैर के तीन-तीन लोग संक्रमित हैं। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 586 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से शनिवार को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धनीपुर के आढ़ती की 36 वर्षीय पत्नी, 46 वर्षीय भाई, 36 वर्षीय भाभी एवं 15 वर्षीय भतीजा के अतिरिक्त 25 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। आईटीएम अस्थायी जेल का 23 एवं 20 वर्षीय युवक, कलवारी गोंडा का 33 वर्षीय युवक, धौर्रा माफी हमजा कॉलोनी की 59 वर्षीय महिला, डोरीनगर के 68 एवं 45 व्यक्ति एवं 40 वर्षीय महिला, जट्टारी के 53 वर्षीय व्यक्ति और खैर विधान सभा से चुनाव लड़ चुका जट्टारी का 35 वर्षीय युवक भी चपेट में आए हैं।
अतरौली सीएचसी में तैनात 39 व 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित हुए हैं। दोनों अलीगढ़ के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त जट्टारी का 35 व 39 वर्षीय युवक तथा 49 वर्षीय व्यक्ति, चंडौस का 17 वर्षीय युवक, मित्रनगर रघुवीरपुरी का 40 वर्षीय महिला, कबीरनगर साहिबाबाद की 65 वर्षीय महिला एवं मामू भांजा के रियल स्टेट कारोबारी के 70 वर्षीय पिता भी संक्रमितों में शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती तथा उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा संक्रमित लोगों के आवास के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
पहले मिले थे तीन संक्रमित
एक बैंक अधिकारी सहित तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनकी रिपोर्ट गत दिवस देर रात आई थी। संक्रमित में एक बैंक का 37 वर्षीय अधिकारी, शहर का 44 वर्षीय व्यापारी एवं 60 वर्षीय महिला मरीज शामिल हैं।