फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना संक्रमित 20 लोग और मिले

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। आज 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 13 लोग छर्रा के सराफा व्यापारी, बर्तन व्यापारी एवं गल्ला व्यापारी एवं उनके परिवार के लोग हैं। भगवाननगर के एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 722 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छर्रा के 40 वर्षीय स्वर्ण व्यापारी, उनकी 38 वर्षीय पत्नी, 11 वर्षीय पुत्री एवं 9 वर्षीय पुत्र संक्रमित हैं। छर्रा के ही 21 वर्षीय वर्तन व्यापारी का लड़का, बर्तन व्यापारी की 50 वर्षीय पत्नी, 21 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय बर्तन व्यापारी, 25 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय गल्ला व्यापारी एवं उसकी 26 वर्षीय पत्नी एवं 30 वर्षीय महिला वायरस की चपेट में आई हैं। छर्रा के ही बाइकला का 40 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। भगवान नगर के एक ही परिवार के 50, 12, 43 एवं 28 वर्षीय महिला संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त जट्टारी रोड पिसावा का 19 वर्षीय युवक, पिसावा का 20 वर्षीय युवक एवं न्यू गोपालपुरी का 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
मामू भांजा सील
मामू भांजा में शुक्रवार को एक ही परिवार में सात लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मार्केट को सील कर दिया गया है। हालांकि, मरीज के घर के आसपास की कई दुकानें खुली रहीं जबकि इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में किसी दुकान को नहीं खुलने दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि संक्रमित मरीज के घर के आसपास की दुकानें खुली हैं और दूर की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें