कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। पला साहिबाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 17 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 654 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी चंडौस से 15 साल का युवक एवं 50 साल की महिला संक्रमित हैं। सीएचसी अतरौली से 28 साल की महिला एवं 7 साल का बच्चा संक्रमण की चपेट में आया है। महिला का पति स्वास्थ्यकर्मी है और पहले से ही संक्रमित है। अवतारनगर का 22 वर्षींय युवक, केशव विहार धनीपुर मंडी का 48 वर्षीय एवं 17 एवं 30 साल का युवक संक्रमित हैं। पला साहिबाबाद का 39, 14 व 23 वर्षीय युवक तथा 38 वर्षीय महिला संक्रमित हैं।
जीवनगढ़ निवसी तहसील गभाना कार्यालय का 52 वर्षीय व्यक्ति, जट्टारी की एक महिला, आगरा रोड विकास नगर का 33 वर्षीय युवक, अंबेडकर नगर कॉलोनी नौरंगाबाद का 45 वर्षीय व्यक्ति एवं 20 वर्षीय युवक संक्रमितों में शामिल हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
कोरोना को पराजित कर 14 पहुंचे घर
कोरोना वायरस को पराजित कर 14 लोग अपने घर पहुंच गए हैं। मंगलवार को उन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल एवं अतरौली स्थित अस्पताल से घर भेज दिया गया। अतरौली से 6 लोग हैं जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से 8 लोग निरोग होकर घर लौटे हैं।