फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बारहद्वारी के 90 दुकानदारों को 15 दिन का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बारहद्वारी चौराहे पर बन रहे महत्वाकांक्षी शापिंग कांप्लैक्स के निर्माण में बाधक 90 दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। इन नोटिस में साफ कहा है कि दुकानदार 15 दिन में वे अपनी दुकानों को हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा उन्हें हटाया जाएगा। साथ में उन्हें हटाने का खर्च भी उन्हीं से वसूला जाएगा। यह सार्वजनिक नोटिस निगम के संपत्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है।
पुराने नगर निगम परिसर कार्यालय में स्मार्ट सिटी के तहत शहर का पहला आधुनिक सरकारी कामर्शियल प्रोजेक्ट है। जिसमें ग्राहकों को मल्टीलेवल पार्किंग, होटल - रेस्टोरेंट की सुविधा भी मिलेगी। इस वर्ष के अंत तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना है। 49 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट की बुनियाद पिछले वर्ष रखी गई थी। अब तक वहां खुदाई व नीव भराई का काम हुआ है। इसके तीन ओर बनी 90 दुकानों को हटाकर उनके स्थान पर चौड़ा रोड बनाने की योजना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में इन दुकानदारों को 29 सितंबर 2019 को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें दुकानें हटाने को कहा गया था। मगर उस समय दुकानदारों ने यह कह दिया कि उन्हें नोटिस प्राप्त नहीं हुए और वे विरोध में उतर आए। अब एक सार्वजनिक नोटिस सभी 90 दुकानदारों के नाम सहित जारी किया गया है। जिसमें न्यू बारहद्वारी, बन्नादेवी और यूसुफ गंज के सामने के दुकानदारों के नाम शामिल हैं। जिसमें उन्हें 15 दिन में दुकान खाली करने को कहा गया है। अन्यथा नगर निगम स्तर से ये दुकानें हटाई जाएंगी। जिसका खर्च भी उनसे ही वसूला जाएगा। यह नोटिस खुद नगर आयुक्त गौरांग राठी के स्तर से जारी किया गया है।
विरोध कर रहे दुकानदार आत्महत्या को तैयार
-हम 70 से 80 वर्ष पुराने दुकानदार हैं। पहले दिन से विरोध कर रहे हैं। 90 दुकानों से करीब 5000 हजार लोग पलते हैं। जबरन दुकान नहीं खाली कराई जा सकतीं। पहले हमारी व्यवस्था की जाए। तभी दुकानें हटाई जाएंगी।-गोपाल शर्मा,
-चुनाव के दौरान हमारे विरोध पर तय हुआ था कि आपको पहले दुकन दी जाएंगी। तब हटाया जाएगा। अभी तक हमें वह वायदा लिखकर नहीं दिया गया है।-डोरीलाल
-हम लोगों ने अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लिखकर भेज रखा है, जिसमें साफ उल्लेख है कि हम हटेंगे नहीं, आत्महत्या कर लेंगे। पहले हमारा इंतजाम हो। -ब्रजमोहन
विज्ञापन

-नगर निगम जब हमें दुकान देने को तैयार है तो हमें लिखित में दे या फिर हमारी व्यवस्था करे। तभी हम यहां से अपनी दुकान हटाएंगे। हम लगातार किराया देते आ रहे हैं।-जयप्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें