प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा गुरुवार को 14वीं अंतर्जनपदीय, आगरा-जोन कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में आगरा जोन के समस्त जनपदों की पुरुष/महिला टीमों द्वारा कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, बाक्सिंग, आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया जा रहा है।
एसएसपी द्वारा समस्त जनपदों की टीमों को पूर्ण खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। तथा प्रतियोगिता के समापन पर 27 अगस्त को खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी/ प्रतिसार निरीक्षक व आगरा जोन आगरा के सभी जनपदों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।