फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दीनदयाल अस्पताल में बनेगा 100 बेड का कोविड एल-1 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब दीन दयाल अस्पताल में कोविड एल-2 के साथ ही कोविड-1 भी स्थापित करने का निर्णय लिया है। डीएम ने 100 बेड का वार्ड तैयार करने के
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं। अगले सप्ताह से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इधर, अतरौली कोविड एल-1 अस्पताल में मरंमत का कार्य होना है। इस कारण 17 जुलाई से कुछ दिनों के लिए यह अस्पताल बंद रहेगा।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में हर रोज 20 से 30 कोविड संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इनको देखते हुए दीनदयाल अस्पताल में हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए कोविड एल-1 स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। एसीएम द्वितीय को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि डोर टू डोर सर्वे को 20 जुलाई तक जारी रख जिले के सभी घरों के हर सदस्या का डाटा एकत्रित किया जाए। लक्षण के आधार पर सैंपल करा लिए जाएं। डीएम के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में चिह्नित 1923 लोगों के सापेक्ष 1340 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इसी प्रकार शहर में 605 लोगों के सापेक्ष 571 लोगों की सैंपलिंग की गई है, जिसमें 571 लोगों की प्राप्त रिपोर्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बाकी जो भी सैंपल जांच के अभाव में पेंडिंग हैं, उनकी रिपोर्ट जल्द ही प्राप्त कर ली जाए।
विज्ञापन

जिले के अब तक के आंकड़े
कुल सैंपल - 22787
कुल परिणाम - 20708
पेंडिंग सैंपल - 2079
नेगेटिव रिपोर्ट - 19916
पॉजिटिव रिपोर्ट - 792
ठीक हुए मरीज - 501
कुल अब तक मौत - 25
वर्तमान में सक्रिय केस - 266
कुल कंटेनमेंट जोन - 57 (35 शहरी, 22 ग्रामीण)
कहां कितने मरीज भर्ती
कोविड एल-2 जेएन मेडिकल कॉलेज - 11
कोविड एल-1 अस्पताल अतरौली - 50
कोविड-1 अस्पताल जीवन ज्योति - 70
कोविड एल-2 अस्पताल दीन दयाल - 45
निजी अस्पताल एसजेडी - 07
निजी अस्पताल वरुण - 07
निजी अस्पताल मिथराज - 05
अलीगढ़ से बाहर अन्य शहरों में भर्ती कोरोना संक्रमित - 71
आइसोलेशन बोगियों का प्लान फिलहाल ठंडे बस्ते में
कोरोना वायरस के प्रसार के शुरूआती चरण में रेलवे ने अपनी ट्रेन बोगियों को कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्लान तैयार किया था। मगर, अब यह प्लान फिलहाल ठंडे बस्ते में हैं। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में तब्दील बोगियों को अलीगढ़ में लाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं बना है। शासन और रेलवे के उच्च अधिकारी इस विषय में निर्णय ले सकते हैं।
अस्थायी कोविड अस्पतालों पर भी विचार
जिला प्रशासन मैरिज होम्स में अस्थायी कोविड अस्पताल बनाने पर लंबे समय से विचार कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक भविष्य में अगर वायरस का प्रसार अधिक होता है और अस्पतालों में बेडों की कमी महसूस होगी तो इस पर काम किया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन ने इसको प्लान बी के तौर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें