फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में 10 वर्ष कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गभाना में 12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को अदालत ने दस वर्ष कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मिशन शक्ति अभियान के तहत एडीजे विशेष पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है।
विशेष लोक अभियोजक महेश कुमार सिंह के अनुसार घटना 26 मई 2014 की है। मुकदमे के अनुसार गभाना क्षेत्र की 12 वर्षीय बच्ची खेत पर गई थी। तभी उसे मूल रूप से सहपऊ हाथरस वर्तमान गभाना सरकारी अस्पताल निवासी फूलहसन ने दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान शोर पर पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। मुकदमे के आधार पर चार्जशीट दायर की गई और सत्र परीक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान आरोपी फरार हो गया। जिस पर अदालत से कुर्की आदेश तक जारी हुआ। एक वर्ष के प्रयास के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब अदालत ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर 10 वर्ष कैद व 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिसमें से 20 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें