फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह करने जा रहे नेता को अलीगढ़ जंक्शन पर रोका

Sat, 25 Jan 2020 04:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
सीएम आवास पर आत्मदाह करने जाते संजू बजाज को रोकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई से विवाद के बाद आत्मदाह का एलान करने वाले हिंदू जागरण मंच के नेता संजू बजाज को शुक्रवार को लखनऊ जाने से रोक लिया गया।
विज्ञापन


मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए तीन बजे स्टेशन पर पहुंचे संजू बजाज को पुलिस और भाजपाइयों ने रोक लिया। भाजपाइयों ने संजू के समर्थन और पीयूष साराभाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आश्वासन दिया कि वह सांसद और विधायकगणों के माध्यम से प्रशासन के भ्रष्टाचार की कहानी मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

संजू बजाज ने 22 जनवरी को एलान किया था कि अगर 48 घंटे के भीतर बाबू को नहीं हटाया गया तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।

इसी एलान के तहत संजू को शुक्रवार को लखनऊ जाना था। इधर, पुलिस और भाजपाई उनको रोकने को लेकर अड़े थे। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर और बन्नादेवी इंस्पेक्टर दोपहर 1:30 बजे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने संजू की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। खबर पर भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रवक्ता डा. निशित शर्मा के साथ पहुंच गए। करीब तीन बजे संजू बजाज स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भाजपाइयों ने संजू के समर्थन और पीयूष साराभाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संजू बजाज ने कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार चरम पर है। पीयूष साराभाई को नियम विरुद्ध उस कुर्सी पर बैठा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें