फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से भागे आतंकियों की अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को दो आतंकियों के पकड़े जाने और पांच आतंकियों के भागने की घटना के बाद एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। अलीगढ़ जंक्शन पर 50 जवानों और 40 सीसीटीवी कैमरे के जरिये इनकी तलाश हो रही है। प्रयागराज हेडक्वार्टर सीसीटीवी के जरिये निगरानी कर रहा है। आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट है। जंक्शन पर ठहराव वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्लेटफार्म पर संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर 40 सीसीटीवी लगे हैं। इन कैमरों को अलीगढ़ जंक्शन के कंट्रोल रूम के साथ ही प्रयागराज हेडक्वार्टर से देखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की संदिग्धता जाहिर होने पर संबंधित से पूछताछ की जा रही है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया गया है। ट्रेनों में सुरक्षा बलों का मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। प्लेटफार्म, स्टेशन के बाहरी हिस्से में भी जवानों का बल तैनात किया गया है। स्टेशन के भीतर बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि जंक्शन पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। इसके अलावा एक क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें