अलीगढ़ में मौसम को लेकर फिर अलर्ट मैसेज मोबाइल पर भेजा गया है। अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
भीषण गर्मी से जूझ रहे अलीगढ़ के लोगों को फिर जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। अलर्ट के आधा घंटे बाद ही अलीगढ़ में मौसम बिगड़ गया। धूल भरी आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ बारिश भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि जींद, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) खतौली, सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, इगलास में अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान और बारिश-ओलावृष्टि होने की बहुत अधिक संभावना है।