मौसम विभाग से जारी सूचना के आधार पर सभी तहसीलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार के साथ ही रविवार को भी आंधी-बरसात एवं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो दिनों में बादलों की गर्जना के साथ ही बरसात एवं धूल भरी आंधी आने की भी संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी सतर्क है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मौसम विभाग से जारी सूचना के आधार पर सभी तहसीलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार के साथ ही रविवार को भी आंधी-बरसात एवं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है। जिले की सभी पांचों तहसीलों के एसडीएम एवं तहसीलदार को सूचना जारी कर दी गई है और आपदा प्रबंधन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।