फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बाद उपजे तनाव, जुमे की नमाज व सड़कों पर नमाज को लेकर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए महानगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए समूचा प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र सक्रिय है। एएमयू सर्किल पर आरएएफ के साथ कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। इधर एसएसपी ने गुरुवार सायं शहर के पुराने इलाकों में पुलिस के साथ गश्त कर अराजक तत्वों को हद में रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

एएमयू में रजिस्ट्रार कार्यालय पर हथियारों के साथ प्रदर्शन से समूचे विश्वविद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसके मद्देनजर एडीएम सिटी, एसीएम द्वितीय, एसपी सिटी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने विश्वविद्यालय जाकर वहां के अधिकारियों से चर्चा की। इधर आज जुमे की नमाज एवं सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर शहर का माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। इस सबके मद्देनजर डीएम ने शहर में अलर्ट घोषित कर दिया है। एएमयू सर्किल पर रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कई थानों की पुलिस लगा दी गई है। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों ऊपरकोट, रेलवे रोड, मदार गेट, सासनीगेट, कबरकुत्ता, रसलगंज आदि स्थानों पर बड़े पैमाने पर फोर्स लगा दी गई है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने गुरुवार सायं ऊपरकोट, चंदन शहीद चौक, ख्वाजा चौक, सराय मियां, जयगंज, खटीकान मोहल्ला समेत अन्य इलाकों मेें पुलिस के साथ गश्त की। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। मस्जिदों पर भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम एवं द्वितीय समेत अन्य पुलिस अधिकारी पल पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अराजक तत्वों की विशेष निगरानी की जा रही है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें