हरदुआगंज कस्बे के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी ऊधम सिंह का सोमवार रात पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मंगलवार सुबह वह शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचा, जहां पत्नी से सुबह-सुबह शराब पीने को लेकर उससे झगड़ा हो गया।
इस बात पर गुस्साए शराबी बाप ने आपा खोते हुए पत्नी की गोद में बैठी नौ माह की बेटी को छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उस मासूम के सिर में गंभीर चोट आईं।
बच्ची को पटकने के बाद बदहवास हुई मां उसे लेकर थाने लेकर दौड़ी चली गई तथा पूरे घटनाक्रम की पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि उसके शराबी बाप को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।