फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम : अलम का जुलूस निकला, अजादारों ने किया मातम

Fri, 08 Sep 2023 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के बैतुल सलात से अलम का जुलूस और ताबूत बरामद हुआ। जुलूस एसएस हॉल नार्थ, आफताब हॉल, स्टाफ क्लब, वीसी लॉज, एमए लाइब्रेरी, भूगोल विभाग, एनसीसी कार्यालय से होते हुए बैतुल सलात आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
एएमयू के बैतुल सलात से चेहल्लुम पर निकला अलम जुलूस - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के चालीसवें दिन यानी चेहल्लुम पर अलम का जुलूस निकला। अजादारों ने मातम किया। महिलाओं ने भी अलम और ताबूत के जियारत किए।

विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एएमयू के बैतुल सलात से अलम का जुलूस और ताबूत बरामद हुआ। जुलूस एसएस हॉल नार्थ, आफताब हॉल, स्टाफ क्लब, वीसी लॉज, एमए लाइब्रेरी, भूगोल विभाग, एनसीसी कार्यालय से होते हुए बैतुल सलात आकर समाप्त हुआ। मर्सिया अजीम हुसैन शम्साबादी ने पढ़ा। बिलाल आबिदी, नजर हुसैन, जाफर ईरानी, गुलाम अब्बास, अदीब जैदी ने नोहा पढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. तैयब रजा नकवी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत के बाद यजीद की फौज ने उनके परिवार के लोगों को बंदी बनाकर उनके हाथों में हथकड़ी पैरों में बेड़ी डालकर और मासूम बच्चों तक कांटों पर चलाया। इस अवसर पर मुख्तार जैदी, मौलाना तकी, डॉ. हैदर हुसैनी, असलम मेहंदी, जेड हुसैन, अहमर जैदी, बाकर हुसैन, मुर्तजा जैदी, सैयद नादिर अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें