अलीगढ़। अगर घर पर मंगनी करने में जगह कम पड़ती है या फिर दूसरी कोई परेशानी है तो अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी पूरी मदद करने को तैयार रहेगी।
शर्त यही है कि बेटी की मंगनी घर पर ही होगी और शादी में दहेज का प्रदर्शन नहीं होगा। अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी का यह मिशन अब पुराने शहर से नए शहर की ओर चल पड़ा है। बुधवार को सोसायटी के सदस्यों ने दोदपुर में शफाक अहमद कुरैशी के आवास नादरा विल्ला पर उनकी सदारत में बैठक कर अभियान को आगे बढ़ाया।
शफाक अहमद कुरैशी ने कहा कि ये मिशन जनसहभागिकता से पूरा होगा। हरेक घर से सहयोग मांगा जाएगा ताकि सभी को उनकी राय के साथ इसमें जोड़ा जा सके। जहां मदद की जरूरत होगी सब मिल जुल कर उसकी मदद करेंगे। जिससे सोसायटी की साख को और बेहतर किया जा सके।
यहां पर हाजी सलीम, तसव्वुर जमाल, नवेद आलम, हाजी ईरशाद, हाजी भूरा, मो. शमशाद, हाजी अकरम, हाजी सूखां, तेहसीम अहमद, अली असग़र, मो. भूरा, मो.अकरम, साबिर मियां, नोशाद कुरैशी, मो. निसार कलुआ, मो. अनसार, हकीम हाजी यामीन, साकीब कुरैशी, बब्बू कुरैशी, अकरम अबदुल्लाह, नवीन कुरैशी, मेहबूब कुरैशी, शादमान कुरैशी आदि मौजूद थे। इस मौके पर पर सोसायटी के अध्यक्ष शोहराब कुरैशी, प्रवक्ता एसएम यामीन, सचिव आरफीन, सचिव नौशाद कुरैशी, उपाध्यक्ष असलम ने अब तक के मिशन की पूरी जानकारी दी।