फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री बोलीं तो ऐसे ही संगठन मजबूत होगा?

Thu, 28 May 2015 02:01 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ । समाजवादी पार्टी की महिला शाखा की प्रदेश सचिव अनीता यादव बुधवार को अलीगढ़ आईं। लेकिन उन्हें यहां पर सिर्फ चार महिलाएं ही मिलीं। साथ ही उनके पास सपा का कोई भी स्थानीय नेता, पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इस पर वह विफर गईं और उन्हीं चार महिला पदाधिकारियों से कहा तो ऐसे ही संगठन मजबूत होगा। अनीता यादव यहां पर संगठन की आंतरिक गतिविधियों की समीक्षा करने आई थीं। अलीगढ़ और हाथरस की प्रभारी अनीता यादव लखीमपुर खीरी के मौलानी नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो दो महिलाएं ही उनके स्वागत के लिए आई थीं। इसके बाद जब वह क्वार्सी स्थिति सपा के कार्यालय पहुंचीं तो वहां पर महिला कार्यकर्ता नहीं मिलीं। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान ने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके संगठन के पदाधिकारी छात्र नेता और एमबीए के छात्र कुलदीप सिंह राना को रेलवे रोड पर बाइक पर तीन सवारी बैठाने के आरोप में रोक लिया गया था। कुलदीप जुर्माना भर रहे थे इसके बाद भी दरोगा ने 500 रुपये की मांग कर दी। इस पूरी घटना को कुलदीप ने मोबाइल में कैद भी कर लिया। इसके बाद भी आरोपी दरोगा पर कार्रवाई नहीं हो रही है। एसएसपी से शिकायत करने वालों में विशाल गौतम, कौशल दिवाकर, गौरव गौड़, रवि भूषण भारती आदि मौजूद थे। खैर रोड पर कयूम नगर निवासी मो. इरशाद को सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष कासिफ आब्दी, मो. जावेद, अशोक यादव, आकिल रजा, हसन खान, दानिश आदि मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें