फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अक्षय तृतीया आज, खरीदारी के लिए बाजार में रौनक

विज्ञापन
अक्षय तृतीय पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के त्योहार के मद्देनजर बाजारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोने-चांदी से लेकर ऑटोमोबाइल तक के शोरूम ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं। विशेषकर आभूषणों की भारी बुकिंग और दोपहिया-चार पहिया वाहनों की डिलीवरी के कारण करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में जबरदस्त उमंग है।
विज्ञापन




बोले कारोबारी

इस बार अक्षय तृतीया पर हल्के वजन के एंटीक आभूषणों की मांग सबसे ज्यादा है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों की श्रद्धा कम नहीं हुई है और शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है।- निधीश कुमार, गोपाल बाबू निधीश कुमार ज्वेलर्स


सिक्कों और ईंटों के बजाय इस साल लोग डायमंड ज्वेलरी और पोलकी सेट में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। हमने अक्षय तृतीया के लिए विशेष मेकिंग चार्ज छूट भी दी है, जिसका ग्राहकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। अमित शेखर सराफ, शेखर सराफ ज्वेलर्स एंड संस
विज्ञापन




शादियों का सीजन पास होने के कारण भारी सेट की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही हो चुकी थी। आज केवल डिलीवरी लेने वालों और शगुन के तौर पर चांदी के बर्तन खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है। दुष्यंत वार्ष्णेय, भय्यन ज्वेलर्स

अक्षय तृतीया पर डिजिटल गोल्ड की तुलना में भौतिक सोना खरीदने का चलन आज भी बरकरार है। बाजार में पिछले साल के मुकाबले 20-25% की वृद्धि देखी जा रही है।- कपिल माहेश्वरी, कपिल ज्वेलर्स

ऑटोमोबाइल डीलर्स

दोपहिया वाहनों के बाजार में आज का दिन सबसे बड़ा है। हमने आज के शुभ मुहूर्त के लिए 150 से अधिक स्कूटी और बाइक की डिलीवरी शेड्यूल की है। युवाओं में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के प्रति काफी आकर्षण है।- पुनीत गुप्ता, आरएस होंडा

अक्षय तृतीया पर नई कार घर ले जाना लोग बेहद शुभ मानते हैं। हमारी मध्यम श्रेणी की एसयूवी (SUV) की मांग इतनी अधिक है कि हमें बुकिंग के लिए वेटिंग लिस्ट बढ़ानी पड़ी है।- सुमित अग्रवाल, देव मोटर्स


आज के दिन के लिए हमने विशेष डिलीवरी उत्सव का आयोजन किया है। शुभ मुहूर्त में वाहन की चाभी सौंपना ग्राहकों के लिए भावुक पल होता है। बाजार में छाई यह रौनक उत्साहजनक है। दुष्यंत प्रताप सिंह, अलीगढ़ ऑटो सेंटर

ऑफर और फाइनेंस की आसान सुविधाओं के कारण इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। शाम तक हमारे शोरूम से अच्छी खासी कारों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। अंकित माहेश्वरी, विनीत ऑटोमोबाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें