फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अकराबाद के युवक की मुंबई में हुई मौत, आया ट्रेन की चपेट में

Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक अपनी पत्नी व एक वर्ष के बेटे के साथ मुंबई में रहता है, सिक्योरिटी गार्ड था। 18 दिसंबर की सुबह मुंबई रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि सुबह करीब साढ़े दस बजे युवक का शव मुंबई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। जिसे देखने से प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है।
विज्ञापन
मृतक रामसनेही - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव मानई निवासी एक युवक की 17 दिसंबर की रात मुंबई के स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव मानई के नगला प्रधान निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि उसके ताऊ भगवान दास के चार पुत्रों में दूसरा 32 वर्षीय रामस्नेही अपनी पत्नी सविता व एक वर्ष के बेटे सुमित के साथ मुंबई में रहता है, सिक्योरिटी गार्ड है।

18 दिसंबर की सुबह मुंबई रेलवे स्टेशन जीआरपी पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि सुबह करीब साढ़े दस बजे रामसनेही का शव मुंबई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। जिसे देखने से प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन शव को लेने मुंबई गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें