फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले की छठवीं तहसील बनेगी अकराबाद, शासन ने मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल व अतरौली तहसील के दो सौ से अधिक गांवों को अलग कर अकराबाद नई तहसील बनाई जाएगी। वर्तमान में जिले में पांच तहसीलें हैं। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह की पहल पर शासन व राजस्व परिषद ने जिला प्रशासन से नई तहसील का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को छर्रा विधायक ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिलकर प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में कोल, अतरौली, खैर, इगलास व गभाना तहसील हैं। कोल तहसील क्षेत्र में 393 गांव, एक नगर निगम व पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। इस तरह जिले की एक तिहाई से अधिक जनसंख्या इसी तहसील क्षेत्र में है। धनीपुर व अकराबाद ब्लॉक की कुछ पंचायतें भी कोल तहसील में आती हैं। इन गांवों की दूरी कोल व अतरौली तहसील मुख्यालय से काफी अधिक है। ऐसे में यहां के लोगों को तहसील से जुड़े कार्यों के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। पिछले कई सालों से क्षेत्र के लोग तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग पर छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने शासन में जिले में छठवीं तहसील बनाने की पैरवी की थी।
इस पर जिला प्रशासन ने अकराबाद कस्बे का चयन किया है। इसका सबसे बड़ा कारण हाईवे किनारे व थाने के पास पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होना है। प्रस्तावित तहसील में कोल व अतरौली के दो सौ से अधिक गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को छर्रा विधायक ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि शासन से विभिन्न बिंदुओं पर मांगी गई सूचनाओं का परीक्षण कराकर उसे राजस्व परिषद को भिजवाया जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि शासन को जल्द प्रस्ताव भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें