अकराबाद थाना पुलिस ने 27 मई को एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार पकड़ा गया अंशुल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी टुआमई पर अकराबाद थाना सहित फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसे शेखा नहर की पुलिया के पास से पकड़ा गया। पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।