फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अखिलेश ने शेयर की दुपट्टे के चलते प्रमाण पत्र न मिल पाने वाली युवती की पोस्ट, लेखपाल पर हुई कार्रवाई

Sat, 12 Apr 2025 03:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हेमा कश्यप के सिर पर दुपट्टा होने के चलते जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने के मामले में लेखपाल रजनेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लेखपाल का क्षेत्र परिवर्तन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
हेमा कश्यप - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्टर बनने की चाहत लिए नीट की तैयारी कर रही युवती को सिर पर दुपट्टा (हिजाब) के चलते जाति प्रमाण पत्र न मिलने का मुद्दा 11 अप्रैल को पूर्व सीएम अखिलेश यादव के समक्ष पहुंचा। खुद युवती यहां हरदुआगंज के गेस्ट हाउस में उनसे मिली और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग मांगा। इस पर सपा अध्यक्ष ने इसे सरकार व सिस्टम की अंधेरगर्दी करार देते हुए न्याय दिलाने में सहयोग का भरोसा दिलाया और एक्स एकाउंट पर ट्विट किया।

विज्ञापन


मामला कोल तहसील के शहर से सटे गांव मंजूरगढ़ी का है। मजदूर सुरेंद्र सिंह की बेटी हेमा कश्यप ने डॉक्टर बनने के लिए नीट का फार्म भरा। जिसमें उससे जाति प्रमाण पत्र मांगा गया। इस पर उसने जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। उसमें उसने सिर पर दुपट्टा ढका फोटो लगा दिया। बस उसी फोटो के आधार पर लेखपाल ने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार उसका आवेदन जाति संदिग्ध मानते हुए निरस्त कर दिया। इस मामले में हालांकि डीएम से शिकायत पर उसका जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। मगर उसकी जिद है। लेखपाल की लापरवाही से उसकी नीट परीक्षा में शामिल होने का एक वर्ष का समय खराब हो गया। इसी के चलते वह लेखपाल पर कार्रवाई चाहती है। 

इसी क्रम में 11 अप्रैल को वह हरदुआगंज के गेस्ट हाउस पहुंची। जहां उसने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पूरा विषय उनके समक्ष रखा। कहा कि इस मामले में उनसे वह न्याय में सहयोग चाहती है। इस पर अखिलेश यादव ने उसे भरोसा दिलाया।

आज वह बेटी हमसे मिली, जिसका विषय मीडिया ने भी उठाया था। महज उसके पहनावे को लेकर उसका प्रमाण पत्र नहीं मिला, जिससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगी। इससे अधिक असंवैधानिक क्या होगा। भाजपा शासन में बेटी को हक सम्मान नहीं मिल पाया। उसका भविष्य अंधकार में चला गया। इसके लिए भाजपा शासन व अधिकारी दोषी हैं।-अखिलेश यादव, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश ने एक्स पर किया ट्विट

अखिलेश यादव ने एक्स एकाउंट पर छात्रा के प्रार्थना पत्र और फोटो सहित अपनी बात पोस्ट की है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि पहनना-ओढ़ना अगर शासन-प्रशासन का आधार बनेगा तो इस देश में इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा। निंदनीय!

लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच, क्षेत्र परिवर्तन किया
तहसील कोल के भगवानगढ़ी बाईपास रोड के मंजूरगढ़ी निवासी हेमा कश्यप के सिर पर दुपट्टा होने के चलते जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने के मामले में लेखपाल रजनेश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसके साथ ही लेखपाल का क्षेत्र परिवर्तन भी कर दिया गया है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि जाति प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी के कारण तहसील की छवि खराब हुई। इसके लिए लेखपाल को दोषी माना गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें