फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्जू को टिकट, जमीर रिजेक्ट

Sat, 21 Jan 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
अज्जू को टिकट, जमीर रिजेक्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बहुप्रतीक्षित फैसला शुक्रवार शाथा वही हुआ भी। कोल विस क्षेत्र से पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक को म लगभग सवा पांच बजे आया। जैसा कि माना जा रहा पार्टी का प्रत्याशी घोषित करते हुए बी फार्म देकर सिंबल दिया गया। अज्जू को बी फार्म सपा के नेता एमएलसी सुनील सिंह साजन और एमएलसी अरविंद सिंह ने दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान विधायक जमीरउल्लाह का टिकट काट दिया गया है। अब सपा में शहर से जफर आलम, कोल से अज्जू इसहाक, अतरौली से वीरेश यादव, छर्रा से ठा. राकेश सिंह, इगलास से पप्पू प्रधान, बरौली से सुभाष लोधी और खैर से प्रशांत वाल्मीकि सपा के प्रत्याशी बन गए हैं। इधर, वर्तमान कोल विधायक जमीरउल्लाह अब तक लखनऊ में ही हैं।
वह अपने समर्थकों के साथ अब तक टिकट की जोड़तोड़ में लगे हैं। दो राजनीतिक दलों से उनके संपर्क की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार तक वह कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपने समर्थकों को शनिवार को बुलाया है। इसके बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे। गौर हो कि जमीरउल्लाह 2007 में शहर विधानसभा और 2012 में कोल विधानसभा से लगातार दो बार सपा के विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने सिंबल और बी फार्म दिला दिया है और ये भी कहा है कि चुनाव जीत कर आना..। 
-अज्जू इसहाक, कोल से सपा प्रत्याशी 
नेता जी ने चुनाव की तैयारी करने को कहा है। 24 जनवरी को नामांकन जमा करूंगा। 
-जमीरउल्लाह, कोल विधायक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें