फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अजयपाल ने पुलिस कुश्ती क्लस्टर में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
 अजयपाल ने पुलिस कुश्ती में जीता स्वर्ण  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा निवासी यूपी पुलिस के कांस्टेबल अजयपाल सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हरियाणा के मधुबन, करनाल में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अजयपाल सिंह ने असम के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के सभी प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों और पैरामिलिट्री फोर्स की 36 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अजयपाल सिंह वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं। परिवार के सदस्य राहुल कुमार व रूपा ने बताया कि अजयपाल के चार अक्तूबर को मेडल लेकर घर लौटने पर उनका स्वागत किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें