फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने ठा. अजयपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ठा. अजयपाल सिंह को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ठा. अजयपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1996 में वह सपा से जुड़े थे। तब से लेकर आज तक पार्टी ने उन्हें काफी सम्मान दिया है।
कई अहम पदों की जिम्मेदारी दी। ट्रांसपोर्टर होने के नाते वह चाहते हैं कि सपा एक ट्रांसपोर्ट फ्रंटल बनाये, जिसका उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए। इस दौरान सपा नेताओं ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चौधरी हरीश चेयरमैन, विनय सारस्वत, अनिल रस्तोगी, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पप्पू प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मनोज यादव महानगर महासचिव आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें